एकमात्र व्यक्ति जिस पर आपका नियंत्रण है, वह आप स्वयं हैं।

“मेरे पति कभी भी अपनी चीज़ें वापस सही जगह पर नहीं रखते। वे अपने मोज़े कहीं भी छोड़ देते हैं। उन्हें अपनी चीज़ें समेटने की ज़रा भी परवाह नहीं है। शादी के इतने वर्षों बाद भी वे अपने इस व्यवहार को नहीं बदल पाए हैं, जबकि मैंने उन्हें न जाने कितनी बार समझाया है।”

कभी-कभी मुझे विवाहित लोगों से इस तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। हालाँकि, यह समझना मुश्किल होता है कि वे इसे कोई गंभीर समस्या मानते हैं या केवल एक शिकायत के रूप में कह रहे हैं।

ऐसी स्थिति में आदर्श सलाह क्या हो सकती हैं ? निःसंदेह महिला सहनशील है, सराहनीय है। लेकिन क्या वह अपने पति को बदल पाई या बदल पाएगी ? शायद नहीं ! यदि वह उन्हें उनके स्वभाव और व्यवहार के साथ स्वीकार काना सीख लें , तो उसके लिए जीवन कहीं अधिक आसान हो जाएगा।

छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करना आपके अपने जीवन को और कठिन बना देता है। बड़ी हों या छोटी, जीवन में ऐसी बहुत कम बातें होती हैं जो ठीक उसी तरह घटित हों, जैसा आप चाहते हैं /चाहती हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो, शायद एकमात्र समय जब आपको अपनी मनचाही चीज़ मिलती है, वह तब होता है जब आपको स्वयं उससे निपटना पड़ता है।

इसलिए अब उन लोगों को बदलने की कोशिश छोड़ दीजिए, जिनके व्यवहार पर आपका कोई नियंत्रण नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपना ध्यान इस बात पर लगाएँ कि परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए आप स्वयं में क्या बदलाव ला सकते हैं।

अपने लिए चीज़ों को सहज और सुचारु बनाने पर ध्यान दें। और जब आप स्वयं में बदलाव लाएंगे /लाएँगी, तो इस बात की भी संभावना है कि दूसरों का व्यवहार भी अपने आप बदलने लगे।

दूसरों को बदलने की कोशिश में अपनी ऊर्जा और मन की शांति न गँवाएँ। अपने विचारों, व्यवहार और प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दें, क्योंकि वास्तविक नियंत्रण केवल स्वयं पर ही होता है। जब आप स्वयं बदलते हैं, तो कई बार आपके आसपास की परिस्थितियाँ भी बदलने लगती हैं।

Write a comment ...

Prakash Jain

Show your support

As a passionate exclusive scrollstack writer, if you read and find my work with difference, please support me.

Recent Supporters

Write a comment ...